पीलीभीत…हरि ओम चौहान ने जन्मदिन पर रचा मिसाल, सैदपुर विद्यालय को दिया उजाले का तोहफा, बच्चे हुए खुश

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में अब बिजली कटौती बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। पीलीभीत स्थित बाला जी आई टी आई के संरक्षक  हरि ओम चौहान ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सैदपुर  को इनवर्टर और बैटरी भेंट कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने इस दान मे मिले सिस्टम क़ो लेकर दानी की सराहना की है।

बता दें कि भीषण गर्मी के इस दौर में जब बिजली गुल होने पर बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब दान किए गए इस सिस्टम से पंखे चलते रहेंगे और नन्हे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों ने ओम चौहान के इस सराहनीय कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपहार बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

जन्मदिन को सेवा दिवस बनाकर  हरि ओम चौहान ने यह साबित कर दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाला हर कदम नई प्रेरणा देता है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *