रिंटू वर्मा…
पीलीभीत। जनपद के व्यस्ततम असम चौराहे पर नवनिर्मित फ्लाईओवर को ट्रायल के लिए आधिकारिक रूप से खोल दिया गया है। करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस एक किलोमीटर से अधिक लंबे फोरलेन फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है, जिससे शहरवासियों को लंबे समय से जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।ह
वन-पूजन के साथ ट्रायल की शुरुआत
नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) द्वारा फ्लाईओवर के ट्रायल की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन के साथ की गई। कार्यदायी संस्था के मुख्य अभियंता दिलीप बनर्जी ने पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया।
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर फ्लाईओवर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे पुल का भ्रमण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची और शेष बचे छोटे-मोटे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक कर प्रगति की समीक्षा
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के कार्यालय में बैठक कर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल फ्लाईओवर को ट्रायल के तौर पर खोला गया है, ताकि यातायात व्यवस्था का आकलन किया जा सके।
जल्द होगा औपचारिक उद्घाटन
जिलाधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर का औपचारिक उद्घाटन जल्द ही गरिमामय ढंग से किया जाएगा, जिसके लिए समय तय किया जा रहा है।
स्थानीय और हाईवे यातायात को मिलेगा लाभ
फ्लाईओवर शुरू होने से न केवल शहर के भीतर यातायात सुगम होगा, बल्कि नेशनल हाईवे से गुजरने वाले लंबी दूरी के वाहनों को भी असम चौराहे के भारी जाम से राहत मिलेगी।

