खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लॉक की न्याय पंचायत सरौरी की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राथमिक विद्यालय उगनपुर में किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गंगवार ने किया। इसके बाद जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सरोरा के अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय भानडांडी के समीर ने बाजी मारी। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय भानडांडी की इकरा प्रथम रहीं।

बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में भी इकरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में कंपोजिट विद्यालय निजामडांडी की रेनू ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में पारुल जायसवाल, पुष्पेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, वीर सिंह, अयोध्या प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, डॉली सिंह, लीना, प्रीती गंगवार, सत्य प्रकाश गंगवार और कुलदीप सहित अन्य लोग शामिल रहे। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक केके सिंह का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *