घुंघचाई क्षेत्र  में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 11 लोग घायल

Share Also

मिथलेश कुमार 

घुंघचाई।।थाना घुंघचाई क्षेत्र के ग्राम दिलावरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर भिजवाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

एक दिन पहले भी हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, गांव में दोनों पक्षों के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। हालांकि, विवाद की रंजिश खत्म नहीं हुई। गुरुवार सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और थाना घुंघचाई पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

दोनों पक्षों के घायलों के नाम

मारपीट में एक पक्ष से नेतराम पुत्र मनीराम, श्यामाचरण पुत्र नेतराम, जगरानी पत्नी सतीशंकर, सुनील कुमार पुत्र सतीशंकर, विमला देवी पत्नी सतीशंकर और संजय पुत्र सतीशंकर घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से ताराचन्द्र पुत्र गेदनलाल, किशन कुमार पुत्र ताराचन्द्र, अजय कुमार पुत्र ताराचन्द्र, सुन्दरा देवी पत्नी ताराचन्द्र और हृदयांश पुत्र किशन कुमार घायल हुए।

दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *