पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी पर दो तत्कालीन एसडीएम और कंप्यूटर सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share Also

पीलीभीत। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कथित गड़बड़ी के मामले में पीलीभीत में दो तत्कालीन उपजिलाधिकारियों और एक कंप्यूटर सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में तत्कालीन एसडीएम अमरिया एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मयंक गोस्वामी, हेमंत कुमार और वीआरसी के कंप्यूटर सहायक अनिल कुमार शामिल हैं।

मामले में मतदाता पहचान पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन के दौरान कुछ नामों में अंतर मिलने और निर्वाचन संबंधी फार्मों के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई है। जांच आख्या के आधार पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रकरण में आरोप है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान निर्धारित प्रक्रिया और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष महत्वपूर्ण होंगे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *